आम आदमी आप पार्टी ने भिलाई नगर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड की जनता को दी जानकारी…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
इंडिया गठबंधन ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत इंडिया मंच और राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार श्री राजेन्द्र साहू जी के लिए शाम को खुर्सीपार अंडा चौक (श्री राम चौक) में पर्चा वितरण किया गया और उनके पचार किया गया ।, इसकी जानकारी भिलाई नगर विधानसभा के प्रभारी आप के जसप्रीत सिंह ने दी, इंडिया गठबंधन ने संयुक्त रूप से कहा एक चरण के चुनाव में ही भाजपा के भीतर मौजूद फासीवादी जहर को पूरी दुनिया के सामने ला दिया है। मोदी सरकार का जुमला ‘अच्छे दिन’ होते हुए ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को पार करते हुए अब ‘मोदी की गारंटी’ तक पहुंच गया है।

हमें मोदी सरकार के विनाशकारी एक दशक पुरानी हुकूमत के नफरत, झूठ, आतंक और लूट की राजनीति को परास्त करना होगा। हम इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता के बुनियादी मुद्दों रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मजदूरों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, शोषित- पीड़ितों तथा आदिवासियों के अधिकार आदि पर बल देते हुए संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए मोदी सरकार को शिकस्त करने की अपील करते हैं।

इये कारपोरेट परस्त मोदी सरकार की तानाशाही और समाज को बांटने तथा आर्थिक असमानता बढ़ाने की राजनीति के खिलाफ एकजूट होकर मुकाबला करें। भाजपा सरकार को गद्दी से बेदखल करें श्री राम चौक खुर्सीपार में इंडिया गठबंधन के संयुक्त रूप से आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा, ( माले ) लिबरेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
