चहके चिड़िया एवं गौ सेवा अभियान के तहत भिलाई 3 के युवाओ ने इस वर्ष भी सकोरे और कोठना का वितरण किया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग/भिलाई
चहके चिड़िया एवं गौ सेवा अभियान के तहत भिलाई 3 के युवाओ ने अपनी पॉकेट मनी से शुरुवात कर आज तीसरे वर्ष में भी भीषण गर्मी में प्यास में विचलित चिडियों एवं गायो के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर व्यवस्था की है। य़ह अभियान में भीषण गर्मी में प्यास में विचलित चिडियों एवं गायो के लिए पानी की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष 3000/- सकोरे ( मिट्टी का प्याला) गौ माता के लिए 300 कोठना लगाया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि हम विभिन्न स्थानों में जाकर,सार्वजनिक स्थान,घर – घर जाकर सकोरे कोठना लगाए जाते हैं केवल लगाया ही नहीं जाता लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ ही चेकिंग भी किया जाता है। हम पूरे भिलाई 3 के पूरे 40 वार्डों,चारोंदा,रेलवे कॉलोनी पंचशील नगर,पद्मा नगर, वसुंधरा नगर,विश्व बैंक कॉलोनी चरोदा,बीएमआई चरोदा,दादर नंदोरी,नारधि,सोमनी,गनियारी पचपेड़ी ,देव बलौदा ,कुर्सीपर आजाद चौक, ligकॉलोनी ,विश्व बैंक कॉलोनी, उम्दा आदि स्थान में लगाया जाता है।

इस अभियान में सबका सहयोग मिल रहा विशेष रूप से रौनक जैन,रजत जैन,दीपक कुमार,नीरज यादव,संयम जैन,श्रेणिक जैन,गुलशन मोटवानी,स्नीक्ड देशबंधु शर्मा,सत्यनारायण पत्रों सर,राहुल जैन,कलश जैन, निखिल यादव,ऋषभ जैन सहित अन्य सभी अपनी स्वेच्छा से अपना सहयोग भी देते हैं।
