अमलेश्वर@ दीवाली के पर्व आते ही अपराधियो के हौसले आसमान पर नजर आ रहे है जिसके चलते गुरुवार को क़रीब 1 बजे दोपहर को थाना अमलेश्वर के तिरंगा चौक स्थित समृद्धि ज़्वेलर्स मे दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुकान मे घुसकर दुकान संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी पिता राघव राम सोनी जिसकी उम्र 52 वर्ष निवासी गूड आईलैंड कालोनी अमलेश्वर को किसी धारदार हथियार से घायल कर दिया गया।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त वे दुकान मे अकेले थे। साथ ही इस घटना किसी सामान या कैश कितना ले गये हैं अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है वहीं घटना कि जानकारी लगते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच कार्यवाही कर पता साजी मे जुट गई है । वहीं घायल को अस्पताल रायपुर के जाया गया जहा रायपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई..वहीं मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर सुराग के पीछे पता साजी मे लगी हुई है।
