oplus_0
एक पेड़ नई पीढ़ी के लिए के लिए अभियान के तहत दुर्ग राइस मिल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ शासन के प्रयास से प्रेरित होकर दुर्ग में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सघन पौधारोपण एवं अन्य प्रयासों पर वन विभाग के CCF डॉ. के.मैचियो और DFO चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में इस दिशा में सार्थक चर्चा की…
इस दौरान बड़ी संख्या में वन विभाग और राइस मिलर संघ के लोग शामिल हुए…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
आगामी दिनों होने जा रही मानसून की शुरुआत के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सघन पौधारोपण अभियान पर चर्चा कर वृहद स्तर में पौधारोपण कर उन्हे बचाकर संवारने पर पहल करते हुए दुर्ग राइस मिल एसोसिएशन ने एक नई पहल की है जिसके तहत रविवार को दुर्ग के एक निजी होटल में वन विभाग के डॉ. के. मैचियो- मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त दुर्ग, चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी वनमंडलाधिकारी दुर्ग,डीके सिंह उप वनमंडलाधिकारी दुर्ग, लक्ष्मीन आदित्य वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा, माधुरी सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी बेमेतरा, हफ़िज़ खान प्र.वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग सहित राधा कृष्ण मंदिर महेश कॉलोनी से चतुर्भुज राठी,राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत जैन,विनोद अग्रवाल,मुरारी भूतड़ा,रमेश जैन,निकुंज सोलंकी संजय गर्ग,पंकज अग्रवाल,मयंक अग्रवाल,मनीष राठी,राकेश जिंदल,हर्ष मित्तल सहित अन्य मिलर्स उपस्थित हुए।
इस दौरान उन्होंने अपनी चर्चा में आज के प्रदूषित होते पर्यावरण को बचाने सभी को जागरूक होने पर प्रकाश डालते हुए अपनी बाते की इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के प्रयास से प्रेरित होकर दुर्ग राइस मिल एसोसिएशन ने आगामी मानसून में वृहद स्तर पर अपने राइस मिल के आसपास पौधा रोपण कर उनकी सुरक्षा के साथ देखभाल करने की बात कही।
+++
