oplus_0
पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले दुर्ग के सुराना कॉलेज ग्राउंड में तीन दिवसीय नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (अन-इक्विप्ड)-2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसके उद्घाटन मे पहुंचे मुख्य अतिथियों ने फीता काट पावर लिफ्टिंग का आगाज कराया…

दुर्ग के सुराना कॉलेज ग्राउंड में पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ यूनाईटेड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वैम्पियनशिप-2024 नेशनल रॉ फुल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शनिवार को तीन दिवसीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व शहर विधायक अरुण वोरा,साहित्यकार डॉक्टर रौनक जमाल और एसोसिएशन जुड़े नजरुद्दीन खोखर ने फीता काट कर पावरलिफ्टिंग का वजन उठाकर इसका शुभारंभ किया इस दौरान छत्तीसगढ़ से ही नहीं अन्य राज्यों से पहुंचे कोच ने उनका सम्मान किया।


इसी कड़ी में पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं यूनाईटेड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2024 का आयोजन दुर्ग में किया जा रहा है। जिसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर मास्टर (महिला एवं पुरुष) खिलाड़ी भाग ले रहे है। साथ ही बिजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच अपनी बात कही।


