दुर्ग के दोनों अंडर ब्रिज खुलवाने आम आदमी पार्टी के सदस्य बैठे धरने पर…
The City Report@दुर्ग शहर में विगत कई वर्षों से आम जनता के सुविधाओ के लिए शहर के दो जगहों पर अंडरब्रिज का निर्माण बड़े ही सुस्त गति से चल रहा है वहीं अलग अलग संगठनों द्वारा भी लगातार आवेदन व ज्ञापन के माध्यम से इसे जल्द शुरू किए जाने को लेकर ज्ञापन भी सोपा गया

बावजूद इसके रायपुर नाका स्तिथ अंडरब्रिज का कार्य पूरा हो जाने के बाद भी आम जनता के लिए नहीं खोला जा रहा इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के मेहरबान सिंह ने बीते दिनो जनता कि सुविधा के लिए अंडरब्रिज का आवाजाही शुरू करवाया था मगर शाम तक पुनः रास्ता बंद कर दिया गया,,वहीं इस पर आम आदमी पार्टी के सदस्यों द्वारा भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों बाद दो अंडर ब्रिज की सौगात मिली थी लेकिन इनका लोकार्पण राजनीति की भेंट चढ़ गया कॉंग्रेस और बीजेपी इसके लोकार्पण का श्रेय खुद लेना चाहती है l

कार्य पूर्ण होने के बाद भी इसके लोकार्पण को टालना यह दर्शाता है कि इनको जनता की सहूलियत से कोई सरोकार नहीं है वहीं इस तकलीफ को आम आदमी पार्टी ने समझते हुए इन अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू करने हेतु अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल शुरू किया है जो तब तक जारी रहेगा जब तक इनसे आवागमन शुरू न किया जाय इस अवसर पर भूख हड़ताल में डॉ एस के अग्रवाल, ओंकार ताम्रकार, छम्मन देवांगन, रवि सोनी, छवी साहू, अजय साहू, रउफ अंसारी, मेहरबान सिंह, डाक्टर एम आर खान, श्रीमती के ज्योति, शिव शंकर मिश्रा, आशीष कश्यप, भागीरथी यादव, लत्तू राम साहू और नीतेश ताम्रकार शामिल रहे।

