सभी नागरिकों से अपील है कि पर्यावरण को बचाने के लिए आप सभी “मां के नाम एक पेड़” अवश्य लगाएं…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि 23 जून 2024 से 6 जुलाई 2024 तक एक पेड़ मां के नाम पर अभियान चलाया जाना सुनिश्चित किया गया और इस अभियान हेतु मंडल स्तर में वृहद स्तर पर पौधरोपण करना सुनिश्चित किया गया।इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई पश्चिम मंडल द्वारा वार्ड 69 के सेक्टर 9 में वृहद पौधरोपण के तहत अभियान की शुरुवात की गई।

इस अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, मंडल अध्यक्ष तिलकराज यादव,उपाध्यक्ष दिनेश यादव,बी पद्मनाभन,महामंत्री गोल्डी सोनी,सईदा परवीन,कामिल रॉबर्ट,महेंद्र यादव,करण कन्नोजे,सीमा तिवारी,सविता नाहक,राहुल भोसले,तारिक खान,अनिल नायक, पिंकी सिन्हा, रोहित तिवारी, शुभम जैन,राजेश कन्नोज़े एवम् नवनीत हरदेल(अभियान संयोजक)सरोज तहनगुरिया(अभियान सहसंयोजक) सोनाली सिंगने(अभियान सहसंयोजक) और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सहभागिता दी।

सभी नागरिकों से अपील है कि पर्यावरण को बचाने के लिए आप सभी “मां के नाम एक पेड़” अवश्य लगाएं
