शासन प्रशासन कि अनदेखी कर लापरवाही पूर्वक प्रतिबंधित जगह पर अवैध पटाखा दुकानें…

TheCityReport@durg. दीवावली पर्व पर जहा जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को परेशानियों से बचाने खास इंतजाम किए जाते है साथ ही ज्वलनशील फटाखे कि दुकानों को शहर के बाहर रखने की व्यवस्था करवाता है वहीं दुर्ग के इंदिरा मार्केट क्षेत्र में शासन प्रशासन कि अनदेखी कर लापरवाही पूर्वक प्रतिबंधित जगह पर खुलेआम भीड़भाड़ में बड़ी संख्या में अवैध पटाखा दुकान संचालित है जिसे न तो न तो पुलिस का डर है और ना ही किसी नियम कानून कि परवाह,,वहीं दुर्ग कलेक्टर कि गाइड लाईन के तहत जे आर डी स्कूल मैदान दुर्ग फटाखा संघ के द्वारा फटाखे कि लगभग 20 दुकानें लगाई गई है
धड़ल्ले से संचालित है कई दुकानें…

गौरतलब है कि एक तरफ परमिशन तो दूसरी तरफ अवैध तरीके से संचालित दुकानों पर नकेल कसने दुर्ग फटाखा संघ ने जिला प्रशासन से गुहार भी लगाई है अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस दिशा में किस तरह का प्रयास कर बाजार के भीड़भाड़ क्षेत्र से अवैध लगे दुकानों पर कार्यवाही करता है वहीं फटाखा संघ अध्यक्ष शेख असलम ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए दी अपनी प्रतिक्रिया
