TheCityReport@durg.दीपावली के पावन पर्व पर दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल शहर के गरीबों को खुशी बांटने विशेष रूप से सक्रिय दिखाई दिए रविवार को महापौर की सहृदयता का एक और वाकया सामने आया। जब महापौर से सड़क किनारे धूप में एक गरीब बुजुर्ग को ग्राहक का इंतजार करते देखा। उन्होंने तत्काल अपने वाहन को रुकवाया और उसका सभी समान खरीद लिया। जिससे बुजुर्ग का चेहरा खिल उठा और उसके चेहरे पर रौकन आ गई।

दरअसल निगम महापौर धीरज बाकलीवाल धनतेरस पर शहर की व्यवस्था देखने निकले थे।इसी दौरान गांधी प्रतिमा के पास से गुजरने पर उनकी नजर एक बुजुर्ग पर पड़ी। यह बुजुर्ग दीपावली पर्व पर धान की झालर व दीये बेच कर अपने परिवार के लिए खुशियां खरीदने ग्राहक का इंतजार कर रहा था। महापौर ने तत्काल अपने वाहन को रूकवाया और बुजुर्ग के सभी दीयों, धान की झालर और माता लक्ष्मी गणेश की मूर्ति को खरीद लिया।
