पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने ध्वजारोहण किया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग* द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनी द्वार के पास सिविल लाइन चौक में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने ध्वजारोहण किया एवं मिठाई बांटी गई और अपने बधाई संदेश उन्होंने कहा आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं यह उन लाखों करोड़ों देशवासियों जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति उनको हम नमन करते हुए उनके बताए हो मार्गों पर चले यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ध्वजारोहण समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, कौशल किशोर सिंह,वार्ड 40 की पार्षद श्रीमती नजहत परवीन,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, पीसीसी मेंबर संजू धनकर,अनूप पाटिल, गिरधर शर्मा, पाशी अली, अनीस रजा,अशोक मेहरा,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एजाज गोल्डी,पूर्व एल्डरमैन देव सिन्हा, बिंदु राजपूत मीना मानिकपुरी, बृजमोहन तिवारी, पार्षद,राजकुमार नारायणी, इंद्रपाल भाटिया, राजू साहू, गुलाब चौहान, असद अहमद,कमलेश नागरची,प्यारेलाल बढ़ेल, विनीत सिंह, राजकुमार उपस्थित थे।
