छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट लोक कलाकार भी किए जाएंगे सम्मानित…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हमर दुर्ग लोककला संस्था द्वारा शहीदों को समर्पित “जय भारत” देशभक्ति गीत-संगीत का आयोजन आज 18 अगस्त को संध्या 6 बजे खालसा पब्लिक स्कूल में किया गया है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार डॉ. दिलीप षडंगी, जस सम्राट पं. विवेश शर्मा सुर सागर, रजनी रजक, महादेव हिरवानी, प्रशान्त ठाकुर, अमित शर्मा, ओम तिवारी, पायल सरिता साहू, योगिता मढ़रिया लहरी, जागेश्वरी मेश्राम, खिलेश साहू, मनहरण साहू अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर बांसुरी की प्रस्तुति व समूहगान विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे। अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरूण वोरा,समाजसेवी सुरेन्द्र शर्मा, चर्तुभुज राठी, अशोक राठी, विनायक नातू, पायल जैन, राजेन्द्र पाल भाटिया मौजूद रहेंगे।
अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट लोक कलाकारों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा। देशभक्ति गीत-संगीत के आयोजन की तैयारी में हमर दुर्ग लोककला संस्था के प्रमुख शिवाकांत तिवारी,सदस्य जितेन्द्र तिवारी, रश्मि अग्रवाल, भूपेन्द्र वर्मा,बृजमोहन तिवारी, अविनाश तिवारी, दीपक साहू, मुकेश तिवारी, मो. सुमीत कुमार, आकिब, तेजस्विनी साहू, जितेन्द्र हासवानी, आनंद नरेश, सीमा साहू जुटे लगे हुए हैं।
