
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
दुर्ग के कातुलबोर्ड वार्ड के सतनामी पारा मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात शराब पीने के नाम पर पिता पुत्र के बीच हुई बहस और मारपीट में एक बेटे ने अपने ही पिता की ईट और पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर खून से लतपथ कर दिया। आपको बता दे कि मृतक गीतेलाल पुरोहित का प्रकाश पुरोहित सौतेला बेटा था।
सौतेला बेटा ने की पिता की हत्या…
वही पिता और पुत्र के बीच हुई इस खूनी संघर्ष में पिता गीतेलाल पुरोहित का शव आज सुबह घर के पास स्थित तालाब किनारे शव बरामद हुआ जिसकी सूचना फैलाते ही आसपास सनसनी का माहौल निर्मित होने से मौके पर पहुंची दुर्ग मोहन नगर पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और मर्चुरी के लिए भेज दिया जिसके बाद मृतक के पुत्र प्रकाश पुरोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र प्रकाश पुरोहित ही पर दुर्ग पुलिस का सक जा रहा है।
