TheCityReport@durg. जिला प्रशासन द्वारा 31अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एकता के लिए दौड का आयोजन किया जा रहा है। वही दौड सुबह 8बजे से दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, महात्मा गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना, इंदिरा मार्केट ,फरिशता कम्पलेक्स चौक, पचरीपारा ,नया बस स्टैंड रोड से बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए वापस मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त होगी । इस एकता दौड में विद्यालय / महाविद्यालय के छात्र /छात्राऐं , अध्यापक, खिलाडी, गणमान्य नागरिक सहित समस्त शासकीय / अशासाकीय अधिकारी/ कर्मचारी समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार स्वस्फूर्त भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है ।
