इस वर्ष अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने लगभग 185 नक्सलियों को मार गिराया…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग/बस्तर
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर स्थल से 31 नक्सलियों के शव और एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 185 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर दोपहर करीब एक बजे नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर अभुजमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में हुआ। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर स्थल से 31 नक्सलियों के शव और एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 185 नक्सलियों को मार गिराया गया है. इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं।
===
