विधायक,महापौर व आयुक्त ने निरीक्षण कर सफाई के व्यवस्था दुरूस्त करने दिए थे निर्देश…

TheCityReport@durg. छठ महापर्व के लिए दुर्ग नगर निगम द्वारा लगातार शहर में स्थित तालाबों के साथ ही शिवनाथ नदी की साफ-सफाई कर व्यवस्था ठीक की है। इसी कड़ी में शनिवार को शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकट में बिखरी पड़ी गंदगी को लेकर स्थानीय छठ महापर्व समिति के द्वारा शिकायत भी की गई थी जिसके बाद दुर्ग निगम स्वास्थ्य अधिकारी मो.जावेद ने छठ महापर्व की गंभीरता दिखाते हुए निगम कर्मचारीयों की मदद से देर शाम तक शिवनाथ नदी के आसपास की गंदगी सहित महमरा घाट पर साफ-सफाई पूरी की है, गौरतलब है कि रविवार को छठ महापर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं की भीड़ महमरा घाट पर एकत्र होती है साथ ही यहां उनके स्नान से लेकर पूजा अर्चना तक किसी किस्म की कोई असुविधा न हो इसे लेकर दुर्ग नगर निगम बड़ी गंभीरता से इसकी पूरी तैयारी करती है। इसके साथ ही शहर के दीपक नगर के रेवा तालाब, कातुलबोड में शीतला तालाब और सिंधिया नगर पुजारी तालाब,सिविल लाइन स्थित सतरूपा तालाब सहित अन्य तालाबों में छठ पूजा पर सैकड़ो की संख्या में श्रध्दालुओं की भीड़ रहती है जो रविवार के शाम को डूबते हुए सूर्य को अध्र्य देकर सोमवार को उगते हुए सूर्य के सामने जल चढ़ाएगे।
