अहिवारा विधायक ने अपने संबोधन में गोपालन सेड निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
अहिवारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने दौरे कार्यक्रम के दौरान ग्राम अकोला पहुंचे। इस दौरान उनके आगमन पर विधायक महोदय द्वारा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर का दर्शन किया पश्चात मंच पर समिति और मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम पश्चात अकोला धाम के अध्यक्ष धनेश कुमार शर्मा द्वारा धाम में किचन सेड और मेला से नदी तक सड़क निर्माण एवं मंदिर से गांव तक सड़क की मांग किया। वही विधायक महोदय द्वारा अपने संबोधन में गोपालन सेड निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की है एवं अकोला से रायपुर जाने के लिए पुल निर्माण हेतु वर्ष 2023,24 के बजट में प्रस्ताव भेजा जा चुका है एवं इस बार भी बजट में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पुन्नी मेला का विधायक कोर्सेवाड़ा ने उठाया लुफ्त…

साथ ही अकोला धाम में एक हाई मास्क लाइट देने की घोषणा की है एवं महतारी सदन बनाने के लिए कहा कि मंदिर ट्रस्ट एवं गांव वाले मिलकर तय कर ले की महतारी सदन कहां पर बनाना है जिसके लिए मैं 25 लाख देने की घोषणा करूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकोला धाम के अध्यक्ष धनेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, भिलाई 3 वार्ड नंबर11 के वार्ड पार्षद तुलसी ध्रुव एवं अकोला यादव समाज अध्यक्ष अशोक राम अश्वनी साहू तहसीलदार कुंदन शर्मा,गौतम ठाकुर, बाल आचार्य पंडित ,सोमेश शर्मा, डूमा से चूड़ामणि साहू, मालपुरी सरपंच राम नारायण साहू, भिलाई चरोदा से पहुंचे राजेश यादव एवं ग्लोब स्कूल के संस्थापक पुनारद साहू सहित मेला में स्थानों ग्रामवासी उपस्थि रहे।
