भगवान बिसरा मुंड़ा की 150 वी जयंती पर हुआ आयोजन…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज़@दुर्ग
खैरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अहिवारा विधानसभा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा की उपस्थिति में किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलसी ध्रुव डबरापारा पार्षद,नगर पंचायत अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, घम्मन साहू जी सभापति,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश मांडवी, ध्रुव गोड समाज जिला अध्यक्ष संतराम छेदैैय्या अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ अध्यक्ष बहादुर खुसरो की उपस्थिति प्रमुख रही।

विधायक राजमहंत डोमनलाल लाल कोर्सेवाड़ा के द्वारा राज्य सरकार की जान कल्याणकारी नीतियों का बखान करते हुए केंद्र सरकार द्वारा गरीब किसानों के हित में किया जा रहे कार्यों का उल्लेख कर केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रशंसा की गई।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खैरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया जिसमे अहिवारा विधानसभा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने आयोजित समारोह में लोगो को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर आयोजन परिसर में आदिवासी समाज से जुड़े लोगो के लिए स्टॉल भी लगाया गया तथा इस दौरान विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा खैरागढ़ जिला के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा धरती आबा-जनजातीय ग्राम उन्नत अभियान के तहत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान वहा बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथ रहे।

बही इस अवसर पर आयोजन के मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा दी गई साथ ही इस अवसर पर खैरागढ़ कलेक्टर द्वारा छात्र-छात्राओ को प्रशसनी-पत्र भी विलारान किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
===
