दुर्ग में सड़क हादसे में बुलेट चलाते समय ओवर ब्रिज के डिवाइडर पर टकराने से दुर्घटना का शिकार हुए दो युवकों में एक की मौत हो गई वही दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी..

The City Report News@Durg
दुर्ग के धमधा नाका ओवर ब्रिज पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवक को गंभीर चोट आई जिसके बाद उपचार के दौरान एक युवक विवेक उमरे का इलाज के दौरान मौत हो गई तो वही दूसरे युवक संगीत साहू का इलाज जिला अस्पताल में जारी है वही इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक शंकर नगर निवासी बताया जा रहा है।

आपको बता दे कि बुलेट सवार युवक अचानक ओवरब्रिज के ऊपर बुलेट से गिर जाने के कारण बुरी तरह घायल हुए थे जिसमें इस मामले में मोहन नगर थाना जांच कर रही है।
===
