कांग्रेस ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है नगर निगम में कांग्रेस की जीत जरूरी है ताकि शहर का विकास अविरत जारी रहे…

The City Report News@Durg
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को विजयी बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और कांग्रेस की नीतियों व आगामी योजनाओं को सामने रखा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है। नगर निगम में कांग्रेस की जीत जरूरी है ताकि शहर का विकास अविरत जारी रहे। प्रेमलता साहू कर्मठ, अनुभवी और जनता के प्रति समर्पित नेता हैं, जो दुर्ग को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी की ओर से वार्ड-वार्ड जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। नुक्कड़ सभाओं और डोर-टू-डोर कैंपेन के माध्यम से कांग्रेस जनता तक सीधे पहुंच रही है। पार्टी की रणनीति स्पष्ट है—नगर निगम में जनहितैषी योजनाओं को मजबूती देना और शहर को अधिक विकसित बनाना।
नगर निगम चुनाव में जनता की प्रतिक्रिया भी कांग्रेस के पक्ष में मजबूत संकेत दे रही है…

इस चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर अपनी संगठनात्मक ताकत दिखा रही है। प्रेमलता साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में डटे हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान जनता का सकारात्मक रुख इस बात का संकेत दे रहा है कि कांग्रेस नगर निगम में अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रचार के दौरान प्रेमलता साहू सहित पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा जी,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पप्पू श्रीवास्तव, निकिता मिलिंद एवं अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
