दुर्ग के उरला वार्ड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, 6 साल की बच्ची का शव कार के डिग्गी में पाया गया जिससे आक्रोशित वार्ड वासियों ने उस कार और घर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया …

The City Report News@Durg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई जिसमें एक 6 साल की बच्ची का शव कार की डिग्गी में मिलने से सनसनी फैल गई है। उसके शरीर, चेहरे पर जले हुए और जख्म के निशान बताया गया है।
इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है जहा लोगों ने कथित आरोपी की पिटाई की और उसके घर और गाड़ियों में आग लगा दी है पूरा मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है पुलिस जांच में जुट गई है।
नवरात्र के अवसर पर कन्याभोज के लिए तैयार होकर निकली…

आपको बता दे दरअसल रविवार को इस इलाके में रहने वाली 6 साल की एक बच्ची कन्या भोज के लिए घर से तैयार होकर निकली थी।
लेकिन वह अचानक लापता हो गई, बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने खोजबीन शुरू की और देर शाम को एक युवक ने बताया कि कार की डिग्गी में बच्ची का शव है।
जब कार खोलकर देखा तो दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया बच्ची के चेहरे, गले और शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी बॉडी पूरी अकड़ चुकी थी उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
6 साल की बच्ची का शव कार के डिग्गी में पाया गया…

इस दौरान घटना की खबर फैलाते ही देर रात बिगड़ा माहौल लोगों का गुस्सा फूट पड़ा युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान कथित आरोपी की गाड़ियों और बाइक में तोड़फोड़ हुई।
वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले, गाड़ियां जब्त की गईं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन रात करीब 1:30 बजे हालात फिर बिगड़े अज्ञात लोगों ने कथित आरोपी के घर में आग लगा दी।
बाइक जल गई और घर में तोड़फोड़ हुई पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में लिया है वही बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है इधर इलाके में हालात संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए।
===
