मानवता को तार तार कर देने वाली घटना में अब परिजनों और वार्डवासी हुए आक्रोशित थाना का घेराव कर जताया आक्रोश…

The City Report News@Durg
कार की डिग्गी में मिले 6 साल की बच्ची के शव के बाद आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपी के घर और गाड़ियों में लगाई आग दी थी वही दुर्ग के मोहन नगर थाना में कथित आरोपियों को कड़ी सजा देने की गुहार लगाते वार्डवासियों ने थाना का घेराव किया साथ कुछ आक्रोशित लोगों ने पत्थर बाजी भी की।



जिसके बाद थाना छावनी में तब्दील होता देख आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी कर दोषियों को भीड़ के हवाले करने की मांग वही बच्ची की मां और परिजन थाना के सामने शव को लेकर बैठ न्याय की गुहार लगाई कहा मेरे परिजनों को क्यों बैठा लिया है उन्हें तो छोड़ो और दोषियों पर कार्रवाई करो।
नवरात्र के दिन में एक छोटी बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत होती है तो निश्चित रूप से यह पूरे देश को शर्मसार करने वाला मामला…

आपको बता दे कि पूरे भारत में नवरात्र में छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मान कर उनकी पूजा किया जाता है नवरात्र के 9 दिनों में नौ देवियों के रूप में नौ बच्चियों को कन्याभोज कराया जाता है।
ऐसे मान्यता वाले देश में अगर नवरात्र के दिन में एक छोटी बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत होती है तो निश्चित रूप से यह पूरे देश को शर्मसार करने वाला मामला हो जाता है।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से की इस्तीफे की मांग…

इस मामले में पुलिस ने बताया कि उरला ओम नगर की एक छोटी बच्ची नवरात्र में कन्याभोज के लिए गई थी लेकिन देर रात तक घर नहीं आई तो परिजनों ने उनको खोजना शुरू किया।
इसके बाद बच्ची का शव दूसरे दिन उसी मोहल्ले के एक कार के डिक्की में मिलता है इसके बाद परिजन और मोहल्ले वाले काफी आक्रोशित हो जाते हैं और आक्रोश के चलते कार में तोड़फोड़ और घर के बाहर रखे दो बाईक में आग लगा देते हैं जिससे घर का सामने हिस्सा पूरी तरह जल जाता है।
मामले की खबर लगते ही मोहन नगर थाना पुलिस कार मालिक और उनके साथ दो लोगों को अपनी हिरासत में ले लेते हैं।
आरोपियों को फांसी दो फांसी दो की नारेबाजी…

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होता है जहां पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हो जाती है साथ ही कार के जो मालिक और उनके दो लोगों को पुलिस अपने हिरासत में मोहन नगर थाना में रखे थे।
वहां पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ले के सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और आरोपियों को फांसी दो फांसी दो की नारेबाजी भी करते हैं।
थाना पूरा छावनी में हुआ तब्दील…

इसी बीच संदिग्धों को डॉक्टरी मुलाइज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए जब पुलिस कार में उनका बैठाया तो भीड़ और भी ज्यादा आकर्षित हो जाती है जिसके चलते पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाने का प्रयास किया।
इसके बावजूद वहां मौजूद भीड़ ने भी दूसरी तरफ से पथराव शुरू कर दिया था पुलिस ने शक्ति दिखाते हुए लाठी चार्ज कर गाड़ी को वहां से ले जाने में सफल हुए।
थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर परिजनों ने लगाया आरोप…

पोस्टमार्टम के बाद परिजन बच्ची के शव को लेकर थाने पहुंच गए और थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची को सिगरेट से भी जलाया गया है साथ ही उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया है।
इसके बाद भीड़ एक बार फिर आक्रोषित हो जाती है और चक्का जाम कर देते हैं जिसे हटाने के लिए पुलिस को फिर से लाठीचार्ज करना पड़ा। और भीड़ के हटते ही पुलिस ने एंबुलेंस से बच्ची के शव को घर के लिए रवाना कर उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
बच्ची के शव को लेकर थाना में बैठी मां, लगाई न्याय की गुहार…
वही इस दौरान दुर्ग पुलिस पूरी सुरक्षा के साथ इस घटना में शामिल आरोपियों को न्याय प्रस्तुत करने ले जाते समय आक्रोशित लोगों ने गाड़ी का भी घेराव किया साथ ही नारेबाजी करते कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान स्टेशन रोड में भीड़ जाम की स्थिति भी निर्मित हुई जिसे दुर्ग पुलिस ने काबू करते हुए अपनी कार्रवाई की।
कांग्रेस की पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना…
इस घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग के मोहन नगर थाना पहुंची कांग्रेस की खुज्जी से पूर्व विधायक छन्नी साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अपना बयान दिया।
कहा कि क्या यही है विष्णु की सुशासन की सरकार जहां घर की बेटी सुरक्षित नहीं है उन्होंने ऐसी दर्दनाक घटना को लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की और कहा कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है।
===
