श्रीराम चौक से खुर्सीपार गेट तक रैली निकाल महिलाओं ने दी श्रद्धांजलि…

The City Report News@Bhilai
छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई में फिर एक बार दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां इस घटना की निंदा करते पूरा छत्तीसगढ़ शर्मशार हो गया है।




आपको बता दे कि पिछले दिनों दुर्ग के उरला वार्ड में नवरात्र पर्व राम नवमी के दिन एक 6 वर्षीय मासूम कन्या को कन्याभोज कराने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।

जिसमें दुर्ग पुलिस ने बड़ी गंभीरता के साथ मुख्य आरोपी के रूप में उस बच्ची के सगे चाचा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने पैदल मार्च कर मासूम बच्ची को दी श्रद्धांजलि…

जिसकी के बाद से दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्टी और सभी संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने प्रशासन के बीच अपनी गुहार लगानी शुरू कर दी। जिसके चलते सभी के दिलों को आहात कर देने वाली घटना की पुनः वृति न होने और आरोपी को शक्त से शक्त सजा दिए जाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया है।

इसी कड़ी में भिलाई की कविता पब्लिक वेयरफेयर फाउंडेशन ने भी अपना आक्रोश जताया है जिसमें फाउंडेशन की अध्यक्ष कविता रंगारे ने बताया कि यह एक निंदनीय घटना हुई है इस घटना से हम सभी के दिल को आहात पहुंची।

जिसके चलते हमने शासन प्रशासन ने इस घटना में पाए गए दोषी पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है साथ ही हम सभी महिलाओं और बच्चों ने श्रीराम चौक से खुर्सीपार गेट तक पैदल केंडल रैली निकाल सभी महिलाओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी है।

इस दौरान कविता रंगारे, उषा देवी, परमिला मानिकपुरी, साधना शर्मा, पिकी सिन्हा , लक्ष्मी साहू, शशिकला, शर्मा मैडम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
===
