Oplus_16908288
सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष अयूब ईरफान और सचिव जहाँगीर खान के नाम पर मुहर लगाई…

The City Report News@Durg
दुर्ग जिला हॉकी संघ द्वारा वार्षिक बैठक रखी गई जिसमें पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् जिला हॉकी संघ की नई कार्यकारिणी के संबंध में चर्चा कर आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्या की विस्तृत चर्चा की गई।
जिसमे संघ के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद एवं सचिव पद के लिए अध्यक्ष अयूब ईरफान सचिव – जहाँगीर खान के नाम पर मुहर लगाई गई। वर्तमान मे अध्यक्ष पद और सचिव पद में सुशोभित अयूब ईरफान एवं जहाँगीर खान भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इन्होने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं विभागिय प्रदेश स्तर व विभाग का नाम गौरान्वित किया है।
मेरी पहली प्राथमिकता दुर्ग शहर की बहुचर्चित मांग हॉकी टर्फ गंउंड की दुर्ग शहर मे लगवाना…
अध्यक्ष अयुव ईरफान ने पद संभालते हुए ही अपने उद्बोधन में कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता दुर्ग शहर की बहुचर्चित मांग हॉकी टर्फ गंउंड की दुर्ग शहर मे लगवाना और शहर में हॉकी प्रतियोगिता के माध्यम से एक खेल का स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।
जिसमे प्रमुख रूप में जनप्रतिनिधियो के सहयोग से महापौर ड्राफी व खेल एवं युवक कल्याण विभाग के द्वारा ग्रीष्मकालीन शिफिर व अन्य खेल आयोजन बंचालित करवाना है जिससे शहर, और प्रदेश स्तर में हाँकी के खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बन सके।
हॉकी खेल से संबंधित आने वाली सभी समस्याओं का निराकरण और ग्रांउड लेबल में नये बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण – जहांगीर खान
वहीं जिला हॉकी संघ के सचिव जहांगीर खान ने कहा कि हॉकी खेल से संबंधित आने वाली सभी समस्याओं का निराकरण और ग्रांउड लेबल में नये बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण, खेल सामग्री एवं मेडिकल संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा और हॉकी के खेल के लिए अनुकुल वातावरण तैयार किया जायेगा जिसमे जभी जनप्रतिनिधियो, समाज बेचियो एवं खेल प्रेमियों से सहयोग व मार्गदर्शन से हॉकी के खेल को बढ़ाया जायेगा।
आपको यह बताना आवश्यक है जिला हॉकी संघ के निर्माण के बाद से यह प्रक्रिया रही है कि रोटेशन प्रणाली के तहत हर उ वर्ष में नए अध्यश व सचिव की नियुक्ती होती है और यह सब कार्य जिला हॉकी संघ के सभी सदस्यों की आपसी सहमति से होता है।
बैठक में जिला हाँकी संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष अनसार अहमद जरीन और पूर्व सचिव गुलाम रहमानी के कार्यकाल में किये गये कार्य का सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयो ने सराहना कि और उनके अनुभव को आत्मसात किया और उनके द्वारा जो कार्य अधूरा रह गया था उस को पूरा करने का सभी सदायों ने संकल्प किया। व बचे कार्या मे गति लाने संबंधी विषयों पर चर्थी की गई।
कार्यक्रम की शुरुवात मे बिजिला हॉकी संघ के संरक्षक मिर्जा सफी अहमद विनोद वाघ, नजमुद्दिन, एवं दलबीर सिंग ने अपने उद्बोधन में सब को साथ लेकर चलने व हॉकी की बेहतरी के लिए जो अच्छा हो सके उस विपष पराधर्षा की गई व अपने अनुभव साझा किये।
बैठक मे प्रमुख रूप से फारुख खान, सूर्यमणी मिश्रा शेख नियाजुदिन बिनिता नवघरे, राशिद खान, अजय लांजेवार, एजाजुदिन नमिता मवहारे, सईद खान, सुनिल नवघरे, खुर्शिद बक्श, उबैद खान अजहर कुरैशी ईशाक खान उपस्थित रहे । और हॉकी खेल को उसके सुनहरे दिन में वापस लाने हेतु एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
+++
