भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते देश हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं – सुरेंद्र कौशिक

The City Report News@Durg
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम के लगातार मंडलों में जारी है किसी कड़ी में पाटन विधानसभा के पाटन मंडल में पाटन रेस्ट हाउस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल आशीष इन्फोटेक में, चंडी शीतला मंडल पटेल भवन उरला में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

आयोजित बैठक पाटन मंडल बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा मंत्री दीपक चोपड़ा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता मेहतर वर्मा उपस्थित रहे।
नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहलगाम हमले में हुए नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया-सुरेंद्र कौशिक

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में महापौर अलका बाघमार सभापति श्याम शर्मा उपाध्यक्ष अरविंद खुराना मंत्री आशीष निंमजे दीपक चोपड़ा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी शह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल विनय महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार मनीष भंडारी उपस्थित रहे।
चंडी शीतला मंडल की बैठक में महापौर अलका बाघमार सभापति श्याम शर्मा उपाध्यक्ष अरविंद खुराना मंत्री आशीष निमजे दीपक चोपड़ा कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा शह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार दिनेश नालोडे उपस्थित रहे।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 5 जनवरी को मेरी नियुक्ति के पश्चात 10 जनवरी को आचार संहिता लग गई संगठन प्रवास नहीं हो पाया और हम सभी चुनाव में भी लग गए थे।
आज पूरा हिंदुस्तान देश की सेना और मोदी जी के साथ खड़ा है भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते देश को प्रथम स्थान पर रखता है…
चुनावी बैठकों में आप सभी से मेरी भेंट मुलाकात हुई थी लेकिन संगठन विस्तार के पूर्व आप सभी से मेरी भेंट और संगठन की समीक्षा हो इस उद्देश्य को लेकर आप सभी के बीच संगठन आत्मक बैठक लेने में पहुंचा हूं।
केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के इच्छा के अनुरूप आप सभी अथक परिश्रम से पांच से लेकर पलिया मिनट तक का सपना हमने सरकार किया भाजपा पांच निष्ठा के आधार पर कार्य करती है और पूर्ण रूप से राजनीतिक पार्टी होने के चलते चुनाव लड़ना पड़ता है।
समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का अगर उधर हो तो उसके लिए हमें प्रयास करना होगा और हमारी पार्टी की मुख्य विचार यही है और मुख्य उद्देश्य भी यही है आप सभी से मैं आग्रह करता हूं।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहलगाम हमले में हुए नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया।
आज पूरा हिंदुस्तान देश की सेना और मोदी जी के साथ खड़ा है भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते देश को प्रथम स्थान पर रखता है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं।
देश के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार रखें- जितेंद्र वर्मा
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार रखें देश के सेवा की खातिर चाहे वह किसी भी रूप में हो निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा
कि भारतीय जनता पार्टी सदैव अनुशासन में रहने वाली पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहते हुए भाजपा के समस्त संगठनात्मक कार्यों का संपादन कर रहा है।
देश हित की बात जब आती है तो राष्ट्र प्रथम, भारतीय जनता पार्टी द्वितीय और परिवार अंतिम श्रेणी में माना जाता है मैं आहवान करता हूं जिस तरह से आप सभी ने संगठन के लिए अपना तन मन धन सब कुछ लगाया है।
आने वाले समय में भी इसी तरह पार्टी के लिए अपना समर्पण दे महापौर अलका बाघमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर सदैव तत्पर रहता है।
आप सभी की अथक परिश्रम और मेहनत का परिणीति यह है की दुर्ग शहर में हमने एक ऐसा इतिहास बनाया नगरी निकाय के चुनाव में जो आज तक नहीं बना था।
महापौर में ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ 40 पार्षद हमारे जीतकर आए हैं और और यह सब आपकी मेहनत का परिणाम है देश के वर्तमान हालात आप सभी भली-भांति रूप से वाकिफ हैं।
देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना हम सब का दायित्व है और खासकर हम उस पार्टी की कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलती है मैं आप सभी आहवान करती हूं देश हित में जो भी कार्य करना पड़े बिल्कुल अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आयोजित बैठक में मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण पार्षद गण उपस्थित रहे।
===
