दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुआ अल्मास खातून का भव्य स्वागत,बाजे गाजे के साथ शुभचिंतकों ने मनाया जश्न…

The City Report News@Durg
दुर्ग के विश्व दीप इंग्लिश स्कूल की छात्रा अल्मास खातून ने इस वर्ष कॉमर्स संकाय में 86% अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर उनके परिवार एवं मित्रों एवं शिक्षकों और मोहल्लेवासियों द्वारा दुर्ग के रेलवे स्टेशन से अल्मास खातून का भव्य स्वागत कर बाजे गाजे के साथ घर लाया गया।

आपको बता दे कि दुर्ग के केलाबाड़ी निवासी ऐडवोकेट हाजी शाकिर अली और शबनम खातून की इकलौती बेटी है अल्मास खातून जिसने अपने परिवार में अब तक सबसे अच्छे नंबरों से पास होकर परिवार का नाम रोशन किया है।
कॉमर्स संकाय में 86% अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया…

जिसकी खुशी पूरे परिवार ने एक उत्सव के रूप में मनाते हुए बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ के अभियान को सार्थक रूप दिया है।
इस दौरान घर पहुंचते ही अल्मास खातून का परिवार के सभी लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत कर मुंह मीठा कराया गया वही इस परिवार के सदस्यों ने अल्मास खातून की आगे की बेहतर पढ़ाई को लेकर रूपरेखा तैयार कर रखा है।
इस दौरान परिवार के बड़े चाचा हाजी गफ्फार अली ने बताया कि अगर अल्मास खातून आगे की पढ़ाई के लिए विदेश भी जाना चाहती है तो हम तैयार है।
===
