oplus_0
छत्तीसगढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक उर्सपाक के अंतिम दिन हुआ कव्वाली का जंगी मुकाबला…

The City Report News@Durg
दुर्ग शहर के ऐतिहासिक और कौमी एकता की मिशाल पेश करता छत्तीसगढ़ की मशहूर दरगाह हजरत बाबा सैय्यद अब्दुलरहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के 73वे उर्स मुबारक के अवसर पर शानदार 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें अंतिम दिन देश के मशहूर फनकार कव्वाल शाकिब अली साबरी के बीच गुलाम हबीब पेंटर का शानदार जंगी मुकाबला हुआ जिसमें दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताओं ने भरपूर लुफ्त उठाया।
कव्वाल शाकिब अली साबरी के बीच गुलाम हबीब पेंटर का हुआ शानदार मुकाबला…


सालाना उर्सपाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने आए अतिथियों का बैच लगाकर किया स्वागत…




वहीं दरगाह में चादर पोशी की रश्म के साथ ही सैय्यद बाबा के चाहने वाला का ताता लगा रहता है,इस उर्स पाक में दरगाह में हाजरी देने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है इतना ही नहीं श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से ही नहीं देश के लगभग 18 राज्यों से आकर बाबा के आस्ताने पर हाजरी देकर अपनी मन्नतों और मुराद पाते है।
इस अवसर पर दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में हुए शामिल…

इस दौरान इस उर्स पाक की कामयाबी को लेकर सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष जो पिछले 27 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे प्रकाश देशलहरा ने कहा कि ये सब हजरत सैय्यद बाबा का करम है कि उनकी दुआओं से सब काम आसान हो जाता है और सब मिलकर इस उर्स पाक को बेहतर ढंग से मनाते आ रहे है।

वही इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने कहा कि ये बहुत ही गर्व की बात है कि इस उर्स पाक में बिना भेदभाव किए वर्षों से शानदार आयोजन किया जाता रहा है।




वहीं इस बार इस एकता उर्स को ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिंदूरी के नाम देकर चार चांद लगा दिया,,कहा मुझे बहुत गर्व हुआ कि भारत देश के फैसले में हम सभी हिन्दुस्तानी एक साथ कदम से कदम मिलाकर भारत का सर गर्व से उठा रहे है और दुश्मन के ठिकानों को नेस्तों नाबुद कर उसकी औकात दिखा रहे है।
===
