
The City Report News@Durg
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर जहा पुरे भारत वर्ष में भाई बहन के पवित्र रिश्ते को निभाने की रश्म भाई की कलाई में राखी बाँध निभाई जा रही है वही दुर्ग भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के दिशानिर्देश में तथा जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं प्रभारी अधिकारी तनवीर अकील के मार्गदर्शन में तथा जिला संगठन आयुक्त स्का बालक

दास राऊत के नेतृत्व में एक राखी सैनिक भाई के नाम तैयार कर गाइड़ बहनों द्रारा सीमा सुरक्षा बल,आर्मी सैनिक, एन सी सी के छात्र को भी एवं पुलिसकर्मी अधिकारीयों को रक्षा सूत्र बांधने का कार्य किया गया।

जिसमें प्रभारी के रूप में R.I. रक्षित सैनिक परेड कंमाण्डर नीलकंठ वर्मा एवं प्लाटून कंमाण्डर राजेश मनी, समस्त सैनिक भाई को गाइड़ के छात्राओं द्वारा तिलक चंदन लगाकर मिठशान से मुँह मिठा करा कर रक्षा सूत्र बांधने का कार्य किया गया।

देश की सुरक्षा के लिये उनके अमुल्य योगदान पर कृतियाँ व्यक्त किई जिसमें लोमन साहू, अनिल कुमार साहू, वीना,भारती देवी गुप्ता आदि उपस्थित रहें देश की सुरक्षा के लिये उनके अमुल्य योग दान पर सराहनीय कार्य किया गया।
===
