आवश्यक निर्माण एवं संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया…
The City Report News@Durg
प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज नगर के जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी साथ मौजूद थे। उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, भवन संधारण एवं शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सशक्त और उज्जवल हो सके।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संस्था प्रमुखों को जेआरडी विद्यालय में आडिटोरियम एवं बालक-बालिका शौचालय तथा बॉक्सिंग रिंग के शेड की मरम्मत कराने, चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्ष एवं मंच पर शेड लगवाने, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा में प्राथमिक शाला भवन को 6 अतिरिक्त कक्ष एवं बालक-बालिका शौचालय निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, काशीराम कोसरे, कमल देवांगन, नरेन्द्र बंजारे, संजय अग्रवाल, ललित ढीमर, रामचन्द्र सेन, गोविंद देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर,सहायक संचालक शिक्षा अमित घोष, एपीसी विवेक शर्मा, राजेश ओझा, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
===
