केंद्र सरकार द्वारा उन्हें निलंबित करने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेगे…

Thecityreportnews@.पूरे देश भर में आधार कार्ड निर्माण करने वाले आधार कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर इन दिनों अपने निलंबन को लेकर परेशान है,,क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड बनाने के सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करके डी ओ ई 1 एवं डी ओ ई 2 एरर जोड़ दिया गया है जिसके चलते आधार कार्ड निर्माण में होने वाली एक छोटी सी चूक आधार ऑपरेटर को भारी पड़ रही है इसके लिए उन्हें निलंबित भी कर दिया जा रहा है और भारी-भरकम जुर्माना भी वसूला जा रहा है जिसमे जुर्माने की राशि ₹25 से लेकर ₹100000 तक की है तो वही निलंबन भी 3 माह से लेकर 5 साल तक किया जा रहा है,,
इसी कड़ी में अपनी मांग और केंद्र सरकार के द्वारा जबरन थोपी गए बदलाव के खिलाफ शनिवार को दुर्ग जिले से सहित पुरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में आधार ऑपरेटर संघ के कर्मचारी छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति के बैनर तले शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जंतर मंतर के लिए रवाना होने निकले जो आज शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगे साथ ही अपनी मांग के लिए जंतर मंतर के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगे साथ ही मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश भर से लगभग 50 हजार से अधिक आधार ऑपरेटर इस प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंच रहे है
