Thecityreportnews@durg. उपभोक्ताओं को त्वरित,सरल,सुगम न्याय दिलाने के उद्देश्य को लेकर शनिवार को चौथी नेशनल लोक अदालत शिविर का आयोजन दुर्ग न्यायालय परिसर में किया गया है,

जिसका जिले,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जा रहा इसी कड़ी में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा दुर्ग में नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रकार के मामले हाउसिंग बोर्ड,सहाराइंडिया,बीमा,बैंक ,मोटर व्हीकल एक्ट,स्वास्थ्य बीमा तथा अन्य प्रकार के प्रकरण रखे गए है इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशीष धारिया ने बताया कि दुर्ग जिला सत्र /न्यायाधीश संजय कुमार जयसवाल के मार्ग दर्शन में एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे लगभग नए 4631 केस और पेंडिग 3500 केस रखे गए है जहा दोनो पक्ष आपसी समझौते के आधार पर प्रकरण का निराकरण करा सकते है। जिससे पक्षकारों को शीघ्र,सुगम एवं सस्ता न्याय प्राप्त होगा।




वही पक्षकारों को त्वरित,सरल और सुगम न्याय दिलाने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें वादी व परिवादियों ने उत्साह के साथ शामिल होकर आपसी राजीनामा से अपने प्रकरणों का निपटारा किया। लंबित प्रकरणों के निपटारा होने से वादी-परिवादियों के चेहरे खिल उठे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में कई प्रकरण आए। फलस्वरुप आयोग के कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित कार्यालय में वादी-परिवादियों की भीड़ जुटी रही। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष योगेशचंद्रगुप्त और सदस्य नीलू ठाकुर ने वादी-परिवादियों के पक्ष को सुना और प्रकरण आपसी राजीनामा से निराकरण किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में हॉउसिंग बोर्ड,सहारा इंडिया,बीमा बैंक,मोटर व्हीकल एक्ट,स्वास्थ्य बीमा व अन्य प्रकार के प्रकरण आपसी राजीनामा से निराकरण के लिए आए थे। जिनका निराकरण किया गया। इसके अलावा जिला न्यायालय में अन्य कोर्ट में भी प्रकरणों का आपसी राजीनामा से निराकरण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के वादी,परिवादी व उनके अधिवक्ताओं के शामिल होने से जिला न्यायालय में दिनभर भीड़-भाड़ का माहौल रहा।
