हज़रत किबला जलालुद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. केलाबाड़ी दुर्ग का पांच दिवसीय सालाना उर्स पाक बड़े ही हरसोल्लास के साथ मनाया जा रहा जिसमे भारत के विभिन्न जगहों से जायरीन आकर हजरत की दर पर सलामी दे रहे है…

Thecityreportnews@durg. प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हज़रत किबला जलालुद्दीन खिज रूमी शाह र.अ. केलाबाड़ी दुर्ग की दरगाह शरीफ में 44वा वार्षिक उर्सपाक का पांच दिवसीय आयोजन बड़े ही अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया जा रहा है जिसके चलते दुर्ग शहर के केलाबड़ी में नजारा देखा जा सकता है,
हजरत के अकीदत मंद व चाहने वाले भारत के विभिन्न जगहों से यहां पहुंच आस्ताने में अपनी हाजरी दे रहे है,,इसी कड़ी में दरगाह में पहले दिन से मिलाद शरीफ और नातिया मुशायरा हुआ, जिक्र असकार व महफिले सिमा, दरगाह शरीफ से चादर व संदल निकाला गया साथ ही रविवार की सुबह कुल शरीफ की फातेहा हुई इसके साथ ही सोमवार यानी आज उर्स्पाक के अंतिम दिन संदल व गुस्लमज़ारपाक व दुवाऐ खैर की जाएगी
इस अवसर पर इकरामुद्दीन आरिफ (दरगाह शरीफ) ने बताया कि इस उर्स के कार्यक्रमों में हिन्दुस्तान के कोने कोने से आए बाबा साहब के श्रद्धालु एवं शिष्यगण हिन्दु मुस्लिम सभी धर्म व सभी उम्र के महिला, पुरुष, बच्चे, बड़े बूढे,शामिल होकर अपनी मुराद पाते है
