तारीखी 124वा उर्सपाक पर तीन दिन होंगे भव्य आयोजन…

The City Report News@Durg/Bhilai
हज़रत बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली र.अ. का तारीखी 124वा उर्स पाक को हर हर साल की तरह इस साल भी मनाया बड़ी धूम धाम के साथ मानया जायेगा।
जिसको लेकर बैठक रविवार 18/01/2026 को रखी गयी थी जिसमे बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली के उर्स के मौके पर शाबान उर्स पाक कमेटी की ओर से कार्यक्रम के लिए रूप रेखा तय कर चर्चा की गई।
जिसमे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही शान-ए-शौक़त के साथ 14.15.16फरवरी 2026 को मनाया जायेगा
जिसमे एक दिन तकरीर (प्रवचन) का कार्यक्रम होगा जिसमे पैगमबर साहब के वंशज और बाहर से आए बड़े उलेमा एवं दुर्ग जिले के सभी उलेमा उपस्थित होंगे।
आपको बता दें इस वर्ष दुर्ग शहर के ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश से मुश्लिम समाज एवं अन्य समाज के लोग उर्स के कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बाबा आस्ताने पर अपनी हाजरी देंगे।
इसके साथ ही साथ शाबान उर्स पाक कमेटी द्वारा एक दिन क़व्वाली का भी आयोजन की जायेगा। जिसमे हिंदुस्तान के मशहूर फनकार इस कार्यक्रम मे उपस्थित होंगे और भव्य लंगर किया जायेगा।
कार्यक्रम की बैठक मे शाबान उर्स पाक कमेटी के सदर अफ़ज़ल हुसैन, आफताब रब, भाजपा युवा नेता इकराम कुरैशी, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद खालिक, गुल्ला भाई, मोहम्मद आवेज, नारायण भाई, भागवत, यादव, अश्वनी ठाकुर, अलोक शिवहरे, गोकुल सिन्हा,हामिद खान, नासिर भाई, महफूज आलम,साबिर पवार सहित समाज के विशेष लोग उपस्थित हुए।
===
