
The City Report News@Durg/Bhilai
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निर्देशानुसार और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला में सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध करायी गई है। उक्त अस्पताल मंे सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सक की अनउपलब्धता के कारण उपयोग में नही लायी जा रही थी।

कलेक्टर श्री सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को उक्त अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज ने इस हेतु आवश्यक पहल करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता रतनानी को जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन संचालन हेतु 10 दिवस का प्रशिक्षण पश्चात् सिविल अस्पताल सुपेला में सोनाग्राफी संचालन के लिए दायित्व सौंपा गया है।
डॉ. रतनानी द्वारा उक्त चिकित्सालय में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इनके द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया जा रहा है। चिकित्सालय में सोनोग्राफी सुविधा के साथ अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा रही है। जिला प्रशासन की इस पहल से गर्भवती माताओं एवं उपचार हेतु आने वाले लोगों में हर्ष का लहर व्याप्त है।
===
