रिसाली में श्रमिकों, मेधावी छात्रों और मातृशक्ति का होगा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा भी…

The City Report News@Durg/Bhilai/रिसाली
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और मदर्स डे के अवसर पर 10 मई 2026, रविवार को रिसाली स्थित शिव मंदिर प्रांगण, मोहारी मरौदा (बी.आर.पी. चौक) में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के मेहनतकश वर्ग, मातृशक्ति और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों को कॉपी और पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। विशेष रूप से समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं—जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन—का भी सम्मान किया जाएगा।
संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि चूंकि 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा, ऐसे में यह आयोजन मातृशक्ति को समर्पित भी रहेगा, जहां मां के योगदान को सम्मान देने की विशेष पहल की जाएगी।
कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह आयोजित होगा, जबकि शाम 6 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, दुर्ग की लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल ने भी इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और मेहनतकश वर्ग व माताओं को सम्मान दिलाने का कार्य करते हैं।
संजीत विश्वकर्मा ने क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “मजदूर समाज की रीढ़ हैं और मां हमारे जीवन की आधारशिला, इनके सम्मान के बिना समाज का विकास अधूरा है।
===
