कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रकाश गीते द्वारा वार्डवासियों से अवैध वसूली किए जाने को लेकर आप सदस्यों ने अरुण वोरा से की शिकायत साथ ही विधायक वोरा को दिखाया महिला का वीडियो…

TheCityReport@durg. दुर्ग कसारीडीह वार्ड 42 के रहवासियों से मिली शिकायत के आधार पर आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने वार्ड के लोगों से मुलाकात कर वार्ड का भ्रमण किया जिसके बाद वार्ड के रहवासियों ने पार्षद पुत्र पूर्व पार्षद प्रकाश गीते के विरुद्ध अवैध वसूली किए जाने कि जानकारी देने के साथ ही शिकायत की,,
– पूर्व पार्षद पर अवैध वसूली का लगा आरोप आप ने की शिकायत
– आप के सदस्यों ने शहर विधायक व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
– आप सदस्यों ने शहर विधायक के निवास पहुंच पीडि़त महिला का दिखाया वीडियो
– दुर्ग के कसारीडीह का हैं मामला
गौरतलब है कि इस विषय पर आम आदमी पार्टी के मेहरबान सिंह ने कहा की उन्हें वार्डवासियों ने शिकायत कर बताया की वार्ड 42 स्थित नाले के किनारे के रहवासी पूर्व पार्षद प्रकाश गीते के लिए अवैध वसूली आय का साधन बन गया हैं पहले नाले के किनारे की जमीन को लेकर विभाग से नोटिस भिजवा कर अवैध वसूली कर नोटिस को रफा-दफा करना उनका धंधा है जिसकी लिखित शिकायत आज आप सदस्यों ने विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंच की हैं साथ ही आप सदस्यों ने विधायक अरुण वोरा को बाकायदा 10,000 रुपए की अवैध वसूली का वीडियो विधायक अरुण वोरा को दिखाया इस अवसर पर डॉक्टर एस के अग्रवाल ने कहा की वार्ड 42 कसारिडीह में नाले के किनारे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण जो टीएमएफ फंड से हो रहा है उस भवन में आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चे नाले के किनारे कितना सुरक्षित होंगे यह प्रशासन को सोचना चाहिए वही इस मामले में शहर विधायक ने शिकायत की कॉपी लेते ही इसकी जांच कराए जाने कि बात कही।
