TheCityReport@durg. स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तर की अधिकारी कर्मचारियों की विभागीय मांगो ,समस्याओं के लिए पर्रामश दात्री समिति की बैठक उपसचिव स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी कर्मचारियों की मांगो के संदर्भ मे राज्य स्तरीय विभागीय पर्रामश दात्री समिति की बैठक मंत्रालय रायपुर मे उपसचिव एमआर ठाकुर , संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भारती चंद्राकर ,अपरसचिव जनक लाल धुव्र की उपस्थित मे सम्पन्न हुई।

वही इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन विसंगति और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को 13 माह का वर्ष मे वेतन देने सहित विभिन्न अन्य मांगो के उपर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि इसके पूर्व सचिव स्वास्थ्य डां.मनिंदर कौर दिवेदी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी को वर्ष में 13माह का वेतन देने विशेष प्रस्ताव भेजने कहा सभी कर्मचारी संगठन अभी तक इस पर वित्त विभाग को प्रस्ताव नही भेजने पर असंतुष्ट थे जिस पर पुन: प्रस्ताव भेजने सहमति बनीं वही सभी कैडरों के वेतन विसंगति पर वित्त विभाग द्वारा अभिमत नही भेजने से वेतन विसंगति का मामला अभी भी जस का तस है इस पर संयुक्त संचालक संचालन स्वास्थ्य सेवाएं भारती चंद्राकर ने पुन: वित्त विभाग को प्रस्ताव अभिमत के लिए भेजने की बात संघ के सदस्यों कहीं स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ को हेल्थ एंड वेलेस सेंटर मे आयुष्मान भारत के लिए प्रोत्साहन राशि मे सामान मापदंड को अपनाते हुए प्रोत्साहन राशि देने ,वेतन विसंगति दूर करना स्टाफ नर्सों को मप्र के भांति डिप्लोमा व डिग्री धारित स्टाफ नर्सों को दो विशेष वेतन वृध्दि देने धुलाई भत्ता 3000 वार्षिक देने पर प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि फार्मासिस्टो को आनलाइन दवा वितरण ,मांग आपूर्ति के लिए डाटा आप्रेटर देने स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर ओर एल एच व्ही ओर बीईईटीओ को विभाग मे बैठक कक्ष,स्टेशनरी व राष्ट्रीय कार्यक्रम रिपोर्ट रिकॉर्ड हेतु आलमारी सहित अन्य प्रदान करने ओर फार्मासिस्ट ,लैब टेक्नोलॉजिस्ट,रेडियोग्राफर ,नेत्र सहायको व कुष्ठ कार्यकत्ता को विभागीय पदोन्नति देने ,रेडियो ग्राफर को रेडियशन भत्ता बढाने ,नेत्रसहायक का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पद सृजन करने एंव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जिला स्तर पर पदोन्नति डे्सरो को समय मान वेतनमान देने ,स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों कार्य करने लिपिक के पदो पर गैर लिपिकीय लोगों को कार्य ना लेने मुद्दे ,एंव विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल पेंशन प्रकरण निराकरण करना सभी देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना एंव जिन पर विभागीय जांच लंबित है उसमे राहत पेंशन प्रदान करना ओर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक मे नियमित कर्मचारियों की डयुटी हटाकर हाट बाजार हेतु भर्ती किए गये कर्मचारियों से कार्य लेने विभाग मे सलंग्नीकरण समाप्त करने आयुर्वेद के अंशकालीन स्वेच्छको को दैनिक वेतन भोगी के रूप मे पूर्कालीन कर नियमितीकरण करना ,आयुष के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करना ,गृहभाडा भत्ता प्रत्येक एंक्रीमेंट पर 3त्न बढाने जैसा सातवे वेतनमान मे उल्लेख है वर्तमान मे छठवे वेतन के रूप मे स्थाई मिल रहा है जैसे मुद्दों पर संगठन ने सुझाव दिए हैं बैठक मे कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री आलोक मिश्रा उप प्रांताध्यक्ष अशवनी गुरदेकर, नेत्रसहायक प्रकोष्ठ के एस पी देवांगन, रेडियोलाजी प्रकोष्ठ के संतोष देवांगन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
