छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण एवं दुर्ग शहर के संयुक्त नेतृत्व

TheCityReport@durg. उपचुनाव के चुनावी हलचल के साथ ही अब एक दूसरे पर तंज कसने का दौर भी शुरू हो गया इसी कड़ी में अभी पूर्व मुख्यमंत्री का ट्वीटर पर दिया बयान मुद्दा बन गया…जी हां मिली जानकारी के अनुसार किसी चुनावी सभा को संबोधित छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंग ने वर्तमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई टिप्पणी को पोस्ट कर दी.जिसके बाद प्रदेश भर में कांग्रेसीयों ने इस दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अपना आक्रोश जताते नजर आए इसी कड़ी में दुर्ग में भी रविवार की शाम दुर्ग पटेल चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंग के दिए बयान पर दुर्ग जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण एवं दुर्ग शहर के संयुक्त नेतृत्व मेें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया गया
जिला युवा कांग्रेस दुर्ग शहर और ग्रामीण के सामूहिक नेतृत्व में कार्यक्रम प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ,सनी साहू ,जयंत देशमुख अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण,आयुष शर्मा अध्यक्ष दुर्ग शहर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहंन में हिस्सा लिया इस अवसर पर गौरव उमरे,विनीश साहू,रतनदीप कसार,राजा अली,सतीश रजक,पृथ्वी चंद्राकर,पंकज सिंह , अहमद रजा,पुष्पेंद्र साहू,हेमंत साहू,सौगात गुप्ता, विक्रांत ताम्रकार,अनिल देशमुख, चिराग शर्मा,शाश्वत पांडे,अमोल जैन,लक्की साहू,तनिश पाटनी,यश बाकलीवाल नंदू ध्रुव,अक्षर साहनी,सुनील यादव,रोहित गायकवाड सहित 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
