
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai
नगर पालिक निगम भिलाई ने शुक्रवार को अमृत मित्र 2.0 वूमन फॉर ट्री योजना से जुड़ी 40 महिला स्व-सहायता समूहों को तीन माह का लंबित मानदेय ऑनलाइन जारी कर सम्मानित किया। निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन, निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उपायुक्त दिनेश कोसरिया, अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा उपस्थित रहे।


अमृत मित्र 2.0 वूमन फॉर ट्री योजना के तहत कार्यरत 40 महिला स्व-सहायता समूहों के 125 महिलाओं के तीन माह से लंबित मानदेय का ऑनलाइन भुगतान उनके खातों में किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं के इस महत्वपूर्ण प्रयास के लिए सराहना करते हुये लोकंगण आने का निमंत्रण दिये हैं उनका वूमेन फॉर ट्री योजना अंतर्गत रोपित पौधों के प्रति विशेष लगाव दिखा। नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने महिलाओं से आग्रह किये हैं कि इस कार्य को हमेशा जारी रखा जाए जिससे शहर के हरियाली में और वृद्धि हो।
निगम आयुक्त शासन के महत्वपूर्ण योजना से शहर हरियाली में वृद्धि के लिए स्व सहायता समूह के दीदियों को बधाई दिये और आगामी समय में दिक्कत ना हो, उसके लिए आश्वस्त किये।

महिलाओं के सम्मान के उपरांत निगम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं महिला समूहों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, उप अभियंता श्वेता महेश्वर, पार्षद गिरजा बंछोर, सरिता देवी सहित महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।
===
