
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग में शिवनाथ एक्सप्रेसवेज प्राइवेट लिमिटेड धमधा नाका के पास अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ द्वारा एक दिवसीय आपदा से निपटने के गुण बताये गए। इस दौरान बड़ी संख्या में एसडीआरएफ जवानों ने बाढ़ भूकंप एव आगजनी आपदा में किस तरह से बचाव कार्य कर खुद भी सुरक्षित रह कर आपदा में फसे लोगों सुरक्षित बचाए। इसी कड़ी में दुर्ग के टोल प्लाजा में एक दिवसीय मार्कड्रील का आयोजन किया गया।




इस अवसर पर जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देशानुसार टीम प्रभारी ईश्वर खरे एवं एसडीआरएफ जवानों द्वारा विभिन्न प्रकार की आग की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान CPR प्रशिक्षण सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के बारे में SDRF जवान आशीष सिन्हा द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वही SDRF के जवानों द्वारा अग्निशमन, और सीपीआर का प्रैक्टिकल डेमो दिया गया।


इस दौरान उपस्तिथ लोगो क बीच SDRF के जवानों ने देसी जुगाड़ के माध्यम से भूकंप,बाढ़ एवं आगजनी की घटनाओ पर नियंत्रण पाने के बारे में बताया गया।
===
