
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीछक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पावर हाउस से सुपेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे एवं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले 96 वाहन चालकों के विरुद्ध नो पार्किंग की धारा के तहत ई-चालान की कार्यवाही की गई।


▪️ ऑटो डीलरों के 14 दोपहिया वाहनों को थाना छावनी में धारा 152 की कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें तथा मुख्य मार्ग एवं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित न करें। ऑटो डीलरों के 14 दोपहिया वाहनों पर कार्यवाही अभियान के दौरान ऑटो डीलरों द्वारा सड़क पर खड़े किए गए 14 दोपहिया वाहनों को कार्यवाही हेतु थाना छावनी में धारा 152 के तहत सुपुर्द किया गया। सड़क पर वाहनों को खड़ा कर वाहन बिक्री अथवा प्रदर्शन करने से आम नागरिकों के आवागमन में परेशानी होती है तथा यातायात बाधित होने की स्थिति निर्मित होती है।
▪️ मालवाहक वाहन में सवारी परिवहन करने वाले 08 वाहनों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गयी।

इसी प्रकार मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने पर 08 वाहनों पर कार्यवाही,यातायात पुलिस द्वारा मालवाहक वाहनों की भी जांच की गई। जांच के दौरान मालवाहक वाहन में सवारी ले जाते पाए गए 08 वाहनों के विरुद्ध परमिट की शर्तों के उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन करना दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत जोखिमपूर्ण है। इसलिए वाहन का उपयोग निर्धारित परमिट एवं नियमों के अनुसार ही किया जाए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) द्वारा ऑटो डीलरों को मौके पर समझाइश दी गई कि सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर अपने वाहन खड़े न करें। वाहनों को निर्धारित एवं निजी स्थान पर ही पार्क किया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
▪️ ऑटो डीलरों को सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई।
अपील :-
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन संचालकों से अपील की गई है कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
===
