डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, खुर्सीपार क्षेत्र में राहगीरों से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर नहीं देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज एवं मारपीट की थी…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
मुख्य बिंदु
दिनांक 21.08.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र में राहगीरों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा पैसे नहीं देने पर मारपीट एवं गाली-गलौज करने की घटना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 252/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार रह रहे थे, जिनकी पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 21.08.2026 को प्रार्थी लखविंदर सिंह एवं अन्य व्यक्ति, निवासी पंजाब राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, खुर्सीपार के पास से कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा हाथ-मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 252/2026, धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। धारा 119(1) के अंतर्गत संपत्ति/धन प्राप्त करने के उद्देश्य से चोट पहुंचाने का प्रावधान लागू होता है।


▪️ थाना खुर्सीपार पुलिस टीम ने सूचना एवं पतासाजी के आधार पर तीनों फरार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ हेतु थाना लाया।
विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी की गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलकर फरार रह रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को थाना लाया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 25.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा राहगीरों को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे जाते थे। पैसे देने से इंकार करने पर गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट कर भय का वातावरण निर्मित किया गया तथा घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ठिकाना बदलकर फरार रहे।
▪️ पूछताछ एवं विवेचना में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 25.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. टकली उर्फ टिकेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. आकाश उर्फ सोहेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. लक्की उर्फ निशान चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
इस प्रकरण में कोई जप्ती दर्शित नहीं है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा राहगीरों को परेशान करने, जबरन पैसे मांगने, धमकी देने अथवा मारपीट करने जैसी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना समय पर मिलने से पुलिस को त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।
===
