रिसाली के 40 वार्डों में विकास की गंगा, पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी – विधायक ललित चंद्राकर

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की विधिवत् पूजा अर्चना कर नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी। जिसमें सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।






भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विकास की गति लगातार आगे बढ़ रही है। रिसाली के पूरे 40 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य निरंतर जारी हैं। रिसाली के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब को पक्का मकान मिल रहा है…
माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हमारी माताओं-बहनों को सशक्त किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब को पक्का मकान मिल रहा है, आयुष्मान कार्ड से 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और नल-जल योजना से हर घर तक शुद्ध पानी पहुंच रहा है। हमारी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होगी। विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र की समृद्धि ही हमारा संकल्प है।”
उन्होंने आगे कहा – “आने वाले समय में रिसाली नगर निगम का चुनाव है। आप सभी से मेरा आह्वान है कि रिसाली के सर्वांगीण विकास के लिए इस बार पूरे 40 वार्डों में भाजपा के पार्षद और भाजपा का महापौर बनाना है। जब निगम में भी भाजपा की सरकार होगी, तो विकास की गति और तेज होगी, ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली को विकास के नए आयाम तक ले जाएगी।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद अनिल देशमुख, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, सोनू राम सिंह, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखड़े, सविता धवस, कमलेश हिरवानी, रविन्द्र साहू, हरीश सिन्हा, रामरतन साहू, संध्या साहू, आर.के. सरेठा, सुनील चौबे, दयाराम निर्मलकर, सीताराम निर्मलकर, मोनेश चंद्राकर,छनक लहरी, सावित्री पाण्डे, रामजी चौधरी, करुणा श्रीवास,अमित बोहरा, बूथ अध्यक्ष बी.के. बिसेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, सविता महिलांग, सचिन गोस्वामी, डॉ. संस्कृति वर्मा, रवि मोट ठाकुर जी संतोष चौधरी, आयुष तिवारी, परमेश्वर महिलांग ,हिमांशु चंद्राकर, अंचल यादव,अनुपमा गोस्वामी, तेजस्वी सोनवानी,संध्या वर्मा,चंद्रकली चतुर्वेदी, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, पार्वती डी.डी. , डॉ.पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
===
