तालाबों के सौंदर्यीकरण, गार्डन व सामुदायिक भवनों के संधारण पर बनी कार्ययोजना बनाने के निर्देश…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की उपस्थिति में मोतीलाल सभागार में निगम क्षेत्र के समस्त पार्षदों के साथ बैठक कर शहर में जारी एवं प्रस्तावित छोटे-बड़े विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महापौर ने पार्षदों से उनके वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए।






उन्होंने निर्देश दिए कि पार्षद संबंधित इंजीनियर से संपर्क कर विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करवाएं, ताकि कार्यों को गति दी जा सके।
शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए संपत्तिकर जमा करने वाले नागरिकों को डस्टबिन वितरित करने पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही अटल आवास, बॉम्बे आवास एवं आईएचएसडीपी आवासों के बीच खाली स्थानों का कांक्रीटीकरण, जलभराव की समस्या का समाधान, सामुदायिक भवनों का संधारण, गार्डन एवं मुक्तिधामों का रखरखाव तथा शासकीय तालाबों के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में पानी टंकियों के कक्षों का उपयोग, निगम कार्यालयों एवं डाटा सेंटर का संधारण, विवेकानंद भवन और ठाकरे भवन की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण तथा पंडालों की जांच के लिए समिति गठन के सुझाव भी रखे गए।
महापौर ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करें और शहर के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।इस अवसर पर निगम क्षेत्र के समस्त पार्षदगण/एल्डरमेन सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
===
