फार्महाउस में एक दो तीन नहीं बल्कि चार ऐसे बकरें हैं जो दूध देते हैं इसे देखने के लिए लोग दूर-दराज से यहां आ रहे है…
TheCityReportnews@durg. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अजब गजब मामला सामने आया है दरअसल बुरहानपुर में ऐसे बकरे चर्चा का विषय बने हुए है जो दूध दे रहे है, आप को ये बात सुनकर अजीब लगेगा मगर हकीकत यहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में बकरी पालन करने वाले डॉ. तुषार नेमाई के फार्महाउस में एक दो तीन नहीं बल्कि चार ऐसे बकरे हैं जो दूध देते हैं इसे देखने के लिए लोग दूर-दराज से यहां आ रहे है। आज के युग में यह बातें आश्चर्य करने जैसा ही है मगर सच यही है। इस गोट फार्मींग की विशेषता यह है कि यहां पर कुल 400 बकरें बकरियां हैं जिनमें देशी विदेशी की 14 नस्ल के बकरे बकरिया हैं जिनकी कीमत 45 हजार रुपए से 2 लाख तक की है, जिसमें बीटल, हंसा, हैदराबादी, पत्तिस, हाईपेड, अफ्रिकन बोर, सोजत, तोतापरी जैसी बकरे बकरियों की प्रजातिया है। वही इस मामले बकरा पालन करने वाले व चिकित्सक डॉ. तुषार नेमाड ने अपनी जानकारी भी दी है।
