राजमिस्त्री संघ का हुआ आगाज सम्मेलन में जुटे सैकड़ों राजमिस्त्री व ठेकेदार…
TheCityReportnews@durg. दुर्ग असंगठित मजदूरों को एक करने के उद्देश्य को लेकर दुर्ग जिला में राजमिस्त्री जनकल्याण समिति बनाई गई जिसके आगाज मे सोमवार को दुर्ग के पुरानी गंज मंडी में भव्य सम्मेलन का आयोजन भी किया गया साथ ही इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा वाहन रैली निकाल शहर के विभिन्न जगहों का भ्रमण किया गया इस अवसर पर राजमिस्त्री जनकल्याण समिति दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष शोभित साहू ,महामंत्री भरत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की उपस्थिति मे सम्मेलन में शामिल हुए इस अवसर पर जनकल्याण समिति के मीडिया प्रभारी राजू उजाला ने बताया कि इस जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में राजमिस्त्री से जुड़े संपूर्ण कार्यों में हो रही असुविधा को देखतें हुए इस समिति का गठन किया गया है साथ ही अब सभी राजमिस्त्री व ठेकेदार इस समिति के बैनरतले जुड़कर कार्य करने से सभी को इसका लाभ भी मिलेगा वहीं इस अवसर पर राजमिस्त्री कल्याण समिति बनाने के उद्देश्य एवं इसका लाभ को आए हुए राजमिस्त्री गण के बीच अवगत कराया गया साथ ही इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन का भी आयोजन किया गया
