नगर निगम द्वारा अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर कार्यवाही किए जाने को लेकर दुर्ग व्यापारी हुए लामबंद,वहीं निगम टीम का विरोध जताते हुए की नारेबाजी…
TheCityReportnews@durg. शहर को सुव्यवस्थित व सुंदर बनाने के उद्देश्य को लेकर दुर्ग नगर निगम द्वारा शहर के बाजारों सहित भीड़ भाड़ क्षेत्रों में अवैध व बेजा कब्जा अतिक्रमण कर रहे लोगो व दुकानदारों पर कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी मे सोमवार को दुर्ग निगम कि टीम ने इंदिरा मार्केट स्तिथ महात्मा गांधी मार्केट, मोती कॉम्पलेक्स बाजार, व फूल मार्केट स्थल से अवैध होडिंग्स बोर्ड और दुकान के बाहर तक व्यवसाय फैलाने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही कर सामाग्री भी जब्त किया
कही समझाइश तो कहीं चालानी कार्यवाही

सोमवार को दुर्ग के इंदिरा मार्केट क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान पर लगे बोर्ड का हिस्सा काफी बाहर देखने का मामला सामने आया जिस पर दुकानदार ने दुर्ग नगर निगम टीम को अतिक्रमण नही होने की बात कही साथ ही दुर्ग नगर निगम द्वारा मिले परमिशन दिए जाने को लेकर दस्तावेज दिखाने लगा मगर दिखाए कागज मे सिर्फ बोर्ड लगाने कि अनुमति दर्शाई गई बाहर तक का लगाने का जिक्र भी नहीं था मगर नगर निगम की टीम फिर भी वहां से सिर्फ खानापूर्ति कर आगे निकल गया वही पास में मौजूद लगी पसरा दुकान का सामान जब्त कर आगे निकल गए। इसके चलते वहा मौजूद लोगो ने दुर्ग नगर निगम टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं समझाइश तो कहीं सिर्फ चालानी कार्यवाही होती है।
अधिकारी व व्यापारियों के बीच हुई बहस, निगम प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

दुर्ग नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के दौरान इंदिरा मार्केट स्थित सराफा व्यवसाईयों ने निगम टीम के अधिकारीयों के साथ कार्यवाही को गलत ठहराते हुए इसका विरोध जताया साथ ही लगातार बहस का सामना करना पड़ा इसी कड़ी में दुर्ग व्यापारी संघ ,चेम्बर ऑफ कार्मस से जुड़े पदाधिकारी मौके पर पहुंच सराफा व्यापारीयों का साथ देने खड़े हो गए और दुर्ग निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
