बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा गांधी जी के सम्मान पर दिए गए निर्णय की अव्हेलनाक होता देख पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने उठाई आवाज,जिसके बाद भिलाई निगम ने वाहनों से हटाया लोगो…

Thecityreportnews@durg. केन्द्रीय स्वच्छ भारत अभियान के लोगो में महात्मा गांधी जी के चश्में का उपयोग आफिस के पत्राचार, स्टेशनरी, पोस्टर, कलेन्डर, होल्डींग, शासकीय बिल्डींग में एवं प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग के साथ भारत देश में सभी शासकीय आयोजनों के साथ ही शुलभ शौचालय ,कचरों के डिब्बे पर भी इसका उपयोग किया जा रहा था,

जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने अपनी आवाज उठाई थी और इसमें मामले माननीय न्यायलय ने गांधी जी का सम्मान रखने याचिकाकर्ता के हक में फैसला सुनाया था वही इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम में चश्मे का लोगो को लेकर अनदेखी पाई गई जिस पर पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी में भिलाई महापौर से मामला अवगत कराया जिसके बाद आज भिलाई निगम द्वारा कचरा कलेशन कर रहे वाहन में प्रकाशित चश्मे का लोगो को मिटाया गया।
