
राज्य शासन के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा किया गया….
Thecityreportnews@news. छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा माननीय श्री आर. एन. वर्मा जी द्वारा बताया गया कि जिलास्तरीय विभागीय एवं राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट खैरागढ़ में सम्पन हुआ। राज्य शासन के द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा किया गया इसके अन्तर्गत कृषि विभाग, पशु धन विकास विभाग, मछली पालन विभाग, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग, शिक्षा विभाग, राज्यस्व कार्यालय से संबंधित विभाग, राज्य ग्रामीण क्षेत्र एवं पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण विभाग, वन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत के अतरिक्त पिछड़ा वर्ग के लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्राप्त शिकायतों के संबंध में राजस्व अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना के कार्यों के प्रगति के बारे में विस्तृत समीक्षा किया गया एवं अपूर्ण कार्यों को त्वरित गति से निपटाने का निर्देश विभागि अधिकारी को दिया गया आज की समीक्षा बैठक में आयोग के माननीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा श्री थानेश्वर साहू जी क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा जी आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवाशी जी श्रीमती किरण सिन्हा जी, जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा जी, एडीएम खारागढ़ एवं जिलास्तर के सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।
