बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की बहुत अधिक प्रशंसा किए एवं क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्रशाह मांडवी के कार्यों से बहुत प्रसन्नता व्यक्त किया…

Thecityrepprtnews@durg.छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) आर. एन. वर्मा द्वारा जानकारी दिया गया कि दिनाँक 17/05/2023 नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रगति के संदर्भ में किया गया। इसके पूर्व मोहला मानपुर एवं चौकी के पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबद्ध में चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान उपस्थित लोगो ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की बहुत अधिक प्रशंसा किए एवं क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्रशाह मांडवी जी के कार्यों से बहुत प्रसन्नता व्यक्त किए।

जिला मोहला के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू जी सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा मोहला के जिला कलेक्टर एस जयवर्धन मोहला के पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार एडीएम श्रीमती प्रेमलता चंदेल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। नवगठित जिला होने के बावजूद समीक्षा में कार्य संतोषजनक प्रतीत हुआ।
