हज यात्रा की रकम में 1 लाख रुपए तक की कमी होने का समाचार प्रकाशित हुआ था। किन्तु उसके ठीक विपरीत हज यात्रा की रकम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे देश भर के हज यात्रियों में रोष व्याप्त है…चेयरमैन

दुर्ग के तकिया पारा मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन…

Thecityreportnews@durg. छत्तीसगढ़ राज्य हज बोर्ड के द्वारा इस वर्ष भी हज में जाने वाले हाजियों को प्रदेश के अलग अलग संभागो में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर हाजियों को जरूरी जानकारी दी जा रही है इसी कड़ी में आज दुर्ग संभाग के दुर्ग, कवर्धा,बेमेतरा,बालोद जिलों से जा रहे हाजियों को दुर्ग के मुस्लिम कोमिनेटिव हॉल में ट्रेनिग दी गई जिसमे 108 दुर्ग से बेमेतरा 10,बालोद से 12 हाजी मिलाकर कुछ 130 हाजियों ने इस ट्रेनिग में हिस्सा लिया जिसमे 76 मेल और 63 फीमेल शामिल है,

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की इस बार प्रदेश से 692 हाजियों ने अपना नाम दिया जिसमे लॉटरी के माध्यम से 649 हाजियों का नाम आया है जिन्हे पूरे प्रदेश भर में अलग अलग तिथिवार ट्रेनिग दिया गया जिसमे दुर्ग संभाग सरगुजा संभाग,बिलासपुर संभाग केशकाल कोंडागांव,कांकेर, धमतरी, जगदलपुर,सुकमा ,दंतेवाड़ा में चार सेशन में हज बोर्ड के सदस्यों द्वारा हज में जा रहे हाजियों को जानकारी दी गई,,इस अवसर पर शिविर में मौलाना कारी सैयद अश्फाक अहमद अंजुम एवं हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की दिल्ली में हुई सभी राज्य हज कमेटी की बैठक में माननीय केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा हज 2023 की यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं किफायती बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा समाचार पत्रों में हज यात्रा की रकम में 1 लाख रुपए तक की कमी होने का समाचार प्रकाशित हुआ था। किन्तु उसके ठीक विपरीत हज यात्रा की रकम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिससे देश भर के हज यात्रियों में रोष व्याप्त है।

इस अवसर पर शिविर में विशेष रूप से शहर विधायक अरुण वोरा , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एल.वर्मा, दुर्ग नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, उर्दू अकैडमी के उपाध्यक्ष नजीर अहमद, नगर निगम के पार्षद गनी, अकबर बक्शी, ने उपस्थित होकर हज यात्रियों को शुभकामना देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया, व यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की।

